रितेश देशमुख की मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, पोस्ट करते हुए 'बोले मैं हूं ना!'

सुपरस्टार शाहरुख खान अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर खबरों में रहते हैं और इस समय उन्होने अपना बड़ा दिल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के लिए दिखाया है। दरअसल 10 सितंबर को जेनेलिया और रितेश देशमुख ने अपना प्लांट-बेस्ड मीट वेंचर लॉन्च किया था जिसका नाम इमेजिन मीट रखा गया है। इसी को लेकर शाहरुख खान ने एक पोस्ट किया है जो कि वायरल हो रहा है।

अपने सिग्नेचर स्टेप के साथ शाहरुख खान इस इमेजिन मीट को प्रमोट कर रहे हैं। शाहरुख खान ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो दोनों हाथ फैलाए खड़े हैं और एडिट करते हुए उन तस्वीरों में दोनों हाथ पर एक एक पैकेट इमेजिन मीट दिख रहा है।

shahrukh khan, ritesh deshmukh, शाहरुख खान, रितेश देशमुख

इसके साथ ही उन्होने एक कैप्शन भी लिखा है। शाहरुख खान लिखते हैं.. 'मेरे दोस्त रितेश और जेनेलिया देशमुख ये बात कर रहे थे कि उनका प्लांट बेस्ड मीट वेंचर कौन लॉन्च करेगा।

शाहरुख खान ने आगे लिखा

शाहरुख खान ने आगे लिखा

इसलिए मैने अपनी बाहें फैला दीं और कहा कि.. मैं हूं ना। मेरी तरफ से इमेजिन मीट की सारी टीम को शुभकामनाएं।' शाहरुख खान के इस पोस्ट के बाद लगातार लोग कमेंट कर रहे हैं। इसपर उनके फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

रितेश देशमुख ने दिया जवाब

रितेश देशमुख ने दिया जवाब

इसी पोस्ट पर जवाब देते हुए रितेश देशमुख ने ट्वीट किया है। उन्होने लिखा... 'इसने मेरे दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। यहां तक पहुंचने में हमे 3 साल लग गए। उफ्फ क्या सपना है, शाहरुख खान भाई आइ लव यू.. कहते हैं अगर किसी चीज को दिल चाहो तो सारी कायनात उसे पूरा करने की कोशिश में लग जाती है।'

दरियादिली से काफी खुश हैं

दरियादिली से काफी खुश हैं

रितेश देशमुख का ट्वीट काफी पसंद किया जा रहा है और जाहिर है कि शाहरुख खान से बड़ा सुपरस्टार उनके इस प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए नहीं मिलने वाला था। शाहरुख खान के फैंस भी उनकी इस दरियादिली से काफी खुश हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान इस समय कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं लेकिन पठान की शूटिंग लगातार जारी है। इस फिल्म के लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण एक बार फिर से उनके साथ इस फिल्म में नजर आएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X