शाहरुख खान की बैक टु बैक फिल्में..अगली उड़ान मेरठ की!
शाहरुख खान जल्द ही अानंद एल राय की फिल्म के लिए मेरठ जाने वाले हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म में कैसा किरदार निभाएंगे शाहरुख।
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म रईस और डियर जिंदगी अभी तक सिनेमाघरों में पहुंची भी नहीं है और शाहरुख आपके लिए एक और फिल्म लेकर आने वाले हैं। जी हां..खबरों की मानें तो शाहरुख खान अानंद एल राय की अगली अनटाइटल्ड फिल्म के लिए मेरठ जाने की तैयारी में लगे हुए हैं।

कहा जा रहा है कि शाहरुख इस फिल्म में आपको बोने के रोल में दिखाई देंगे। आपको बता दें कि गौरी शिंदे निर्देशित 'डियर ज़िन्दगी ' 25 नवम्बर को रिलीज़ हो रही है। इसके बाद अगले साल जनवरी में 'रईस' रिलीज़ होगी और उसके बाद इम्तियाज़ अली की 'द रिंग'।
''आज कल के अवॉर्ड फंक्शन्स से कोई फर्क नहीं पड़ता''
वहीं हाल ही में रिलीज़ हुई करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में भी शाहरुख खान ने कैमियो किया है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।


Click it and Unblock the Notifications