''शाहरूख खान भी आज TOP पर हैं.. बिना किसी पर उंगली उठाए....''
नेपोटिज्म पर बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन आज टॉप पर हैं, बिना किसी पर उंगली उठाए।
कंगना रनौत की तरफ से उठाया गया विवाद 'नेपोटिज्म' अब बॉलीवुड का हॉट टॉपिक बन चुका है। पूरी इंडस्ट्री यहां दो खेमे में बंट चुकी है। जहां कुछ का मानना है कि बॉलीवुड में परिवारवाद है, तो दूसरे का मानना है कि बॉलीवुड में टिकने के लिए टैलेंट का होना जरूरी है।
Box Office: टॉप पर हैं शाहरूख तो क्या.. PROFIT तो अक्षय कुमार ले गए
हाल ही में जब दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से इस बारे में राय पूछी गई तो उन्होंने कहा,
मैं इस बारे में कुछ नहीं बोलना चाहती। मुझे लगता है लोग इस बारे में कुछ ज्यादा ही बात कर चुके हैं। मेरे सामने कई ऐसे उदाहरण हैं जो बॉलीवुड में बिना किसी कनेक्शन के आए। अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, शत्रुघ्न सिन्हा, जॉन अब्राहम, अनुष्का शर्मा और फिल्ममेकिंग से जुड़े कई लोग हैं, जो आज टॉप पर हैं, बिना किसी पर उंगली उठाए, बिना किसी को दोष दिए।

हम्मम.. कहीं ना कहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने काफी सही बात कही है। सिर्फ शाहरूख ही नहीं, बल्कि यहां जानें बॉलीवुड सुपरस्टार्स.. जिन्होंने बिना गॉडफादर के बॉलीवुड में बनाई पहचान-


Click it and Unblock the Notifications