..................... Shahrukh Khan hates King Of Romance tag, देखिये कैसे किरदार पसंद करते हैं किंग खान - Hindi Filmibeat

Pics: देखिये कैसे किरदार पसंद करते हैं किंग खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भले ही फिल्म इंडस्ट्री में रोमांटिक हीरो के तौर पर जाने जाते हों लेकिन असल में शाहरुख को रोमांटिक किरदार करना पसंद नहीं है। ऐसा खुद शाहरुख खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताई। शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है। असल में बॉलीवुड में शाहरुख को असली पहचान अपने रोमांटिक किरदारों से ही मिली लेकिन इसके बावजूद शाहरुख को अपने निगेटिव और एक्शन से भरे किरदार पसंद हैं।

शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत में डर, बाजीगर, अंजाम जैसी निगेटिव फिल्में की जिनमें उनकी एक्टिंग देख हर कोई उनका फैन हो गया। बाद में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है जैसी रोमांटिक फिल्मों ने शाहरुख को बॉलीवुड का बादशाह और किंग ऑफ रोमांस बना दिया। रोमांटिक इमेज में शाहरुख लोगों का काफी पसंद आए और फिर तो शाहरुख को लेकर रब ने बना दी जोड़ी, चलते-चलते, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो जैसी कई रोमांटिक फिल्में की और साथ ही किंग खान का खिताब भी हासिल कर लिया।

लेकिन शाहरुख जल्द ही अपने इन रोमांटिक किरदारों से इतना ऊब गये कि उन्होंने कुछ ऐक्शन फिल्मों और कुछ हट कर फिल्मों को करना शुरु किया लेकिन वो कभी भी अपने इस रोमांटिक हीरो की इमेज से पीछा नहीं छुड़ा पाए। शाहरुख ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "मुझे किंग ऑफ रोमांस कहलाना पसंद नहीं है। डॉन को करके मुझे काफी अच्छा लगा, माई नेम इज खान का किरदार भी मुझे काफी पसंद है।" साथ ही शाहरुख ने और भी कई फिल्मों के नाम बताए जिनमें उनके किरदार कुछ हटकर थे और जिन्हें करने में उन्हें बहुत मजा आया। आइये जानते हैं वो कौन कौन सी फिल्में हैं जिनके किरदार शाहरुख के दिल के बेहद करीब हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X