DON 3 से भी पीछे हटे शाहरुख खान- अब रणवीर सिंह करेंगे धमाकेदार एंट्री
लंबे समय से शाहरुख खान फैंस डॉन 3 का इंतजार कर रहे थे। जीरो के बाद उम्मीद की जा रही थी कि शाहरुख की अगली फिल्म डॉन 3 होगी। लेकिन अफसोस किंग खान के फैंस को एक बार फिर निराशा होने वाली है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान ने कुछ पर्सनल कारणों से डॉन 3 से भी अपने हाथ पीछे खींच लिये हैं। अब इस सुपरहिट फैंचाइजी में शाहरुख की जगह रणवीर सिंह की एंट्री हो सकती है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख़ ने बस इतना कहा है कि उनकी अगली फिल्म उतनी ही सेक्सी होगी जितनी की वह आजतक करते आए हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर अब तक यह खुलासा नहीं किया गया है कि शाहरुख की अगली फिल्म क्या होगी।

जीरो की रिलीज के बाद जब शाहरुख खान ने राकेश शर्मा बॉयोपिक 'सारे जहां से अच्छा' रिजेक्ट किया, तो फैंस ने मान लिया कि किंग खान अब डॉन 3 से ही बॉक्स ऑफिस पर वापसी करेंगे। लेकिन अब शाहरुख ने डॉन 3 को भी छोड़ दिया है। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी डॉन और डॉन 3 शाहरुख के करियर के हिट फिल्मों में शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications











