सलमान - शाहरूख - आमिर की #Superteam ने मिलकर किया है अक्षय का गेम ओवर!

खबर है कि शाहरूख खान ने विक्रम वेधा रीमेक लगभग फाइनल कर दी है। उनके पास फिल्म के लिए बस दो छोटी छोटी सी शर्तें हैं। पहली शर्त है फिल्म में माधवन का किरदार। यानि कि शाहरूख चाहते हैं कि माधवन ही अपना रोल करें।

वहीं शाहरूख की दूसरी शर्त दिलचस्प है। दरअसल, ये तो हमने आपको बताया ही था कि फिल्म के प्रोड्यूसर बन चुके हैं नीरज पांडे। अक्षय कुमार वाले!

shahrukh-khan-has-two-demands-vikram-vedha-remake

अब शाहरूख खान चाहते हैं कि नीरज ही फिल्म को डायरेक्ट भी करें। खबर थी किविक्रम वेधा को नीरज पांडे, रिलायंस इंटरटेनमेंट के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट भी नीरज लिखेंगे। लेकिन फिल्म को डायरेक्ट करेगी, असली फिल्म के डायरेक्टर - पुष्कर और गायत्री।

लेकिन शाहरूख ने भी अपनी बात एकदम साफ रख दी। अब दिक्कत ये है कि अगर नीरज ये फिल्म करते हैं तो तय है कि अक्षय कुमार की अगली फिल्म क्रैक, फिलहाल के लिए, निश्चित रूप से डिब्बाबंद है।

वहीं अक्षय कुमार की एक और फिल्म मुगल से अक्षय बाहर हो चुके हैं और फिल्म में आमिर खान की एंट्री हो चुकी है। वहीं नीरज पांडे भी अपनी दोस्ती अक्षय की तरफ से हटाकर शाहरूख की तरफ बढ़ सकते हैं।

दूसरी तरफ, सलमान खान ने वादा करने के बाद भी अक्षय कुमार की फिल्म से अपना हाथ खींच लिया है। ऐसे में लग रहा है कि तीनों खान मिलकर अक्षय कुमार को साइड में कर चुके हैं।

वहीं अक्षय के खुद के झगड़े खत्म हो नहीं रहे हैं। ऐसे में, अक्षय को आने वाले दिनों में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि हाल ही में अक्षय कुमार को मिली बॉक्स ऑफिस स्टारडम के बाद, कई डायरेक्टर - प्रोड्यूसर्स के साथ उनका पंगा हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X