Shahrukh Khan ने Deepika Padukone के लिए लिखा प्यारा सा बर्थडे पोस्ट, शेयर किया पठान का नया पोस्टर

Shahrukh Khan wishes Deepika Padukone: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर पर जहां दुनियाभर से उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं भेज रहे हैं, वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार और उनके को-स्टार शाहरुख खान ने भी दीपिका के नाम एक खास पोस्ट शेयर किया है।
शाहरुख ने फिल्म 'पठान' से दीपिका का नया पोस्टर शेयर किया है और साथ ही लिखा- "To my dearest Deepika Padukone- how you have evolved to own the screen in every avatar possible! मुझे तुम पर हमेशा गर्व है और हमेशा नई ऊंचाइयां छूओ.. जन्मदिन मुबारक हो.. बहुत सारा प्यार.."
'पठान' के साथ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण चौथी बार साथ आ रहे हैं। इससे पहले दोनों ने ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। कोई शक नहीं कि फैंस को इनकी जोड़ी बहुत पसंद है। लिहाजा, पठान को लेकर सभी बेहद उत्साहित हैं। यशराज बैनर की यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है।
बुधवार को #AskSRK सेशन के दौरान एक ट्विटर यूजर ने SRK से अपनी को-स्टार दीपिका पादुकोण के बारे में एक शब्द में बताने को कहा। इस पर सुपरस्टार ने जवाब दिया, "वह बहुत ही अच्छी है.. यह अविश्वसनीय है..."
पिछले साल (2022) में दीपिका ने फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल पूरे किये हैं। मॉडलिंग से फिल्मों तक का उनका सफर शानदार है। दीपिका ने ओम शांति ओम, पीकू, कॉकटेल, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, चेन्नई एक्प्रेस, लव आजकल, ये जवानी है दिवानी जैसी कुछ यादगार फिल्में दी हैं।
एक्ट्रेस को पिछली बार शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म गहराइयां में देखा गया था। वहीं, आने वाली फिल्मों की बात करें तो दीपिका ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर', प्रभास के साथ फिल्म 'प्रोजेक्ट के' और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'द इंटर्न' में नजर आने वाली हैं। ये सभी फिल्में 2023, 2024 में रिलीज होने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications