''शाहरूख बहुत हिम्मती हैं.. जो सुपरस्टार होकर भी विलेन बनते हैं....''
रईस में शाहरूख खान के कोस्टार रहे नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कहा कि शाहरूख हिम्मती हैं जो सुपरस्टार होकर भी निगेटिव किरदार अदा करते हैं।
रईस में शाहरूख खान के को-स्टार रहे नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टार की तारीफ करते नहीं थक रहे। नवाज शाहरूख से काफी इंप्रेस हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा, शाहरूख बहुत हिम्मती हैं जो सुपरस्टार होकर भी निगेटिव किरदार निभा लेते हैं। काफी कम स्टार ऐसी लिस्क लेते हैं।
''सुल्तान और दंगल बहुत बड़ी फिल्में हैं.. रईस उनके सामने कुछ भी नहीं....''
नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कहा- बॉलीवुड में बहुत कम स्टार ऐसे होते हैं तो अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर कोई रोल अदा करते हैं।

हम्मम.. वैसे हम भी नवाज की बात से सहमति जताते हैं। अपने रोमांटिक किरदारों के लिए पॉपुलर शाहरूख खान ने कई फिल्मों में विलेन बनकर सबको हैरान किया है। डर, बाजीगर, अंजाम, रईस.... बता दें, फिल्म अंजाम के लिए शाहरूख को फिल्मफेयर बेस्ट विलेन अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
लिहाजा, रईस में निगेटिव किरदार निभा कर तारीफे बटोरना शाहरूख के लिए कोई नई बात नहीं हैं। आइए यहां शाहरूख की निगेटिव किरदार वाली फिल्मों पर डालते हैं एक नजर-


Click it and Unblock the Notifications











