''शाहरूख खान ने मुझे बिगाड़ दिया है.. हमेशा के लिए....''
रईस कोस्टार माहिरा खान ने कहा कि शाहरूख खान के साथ काम करना शानदार रहा। सच कहूं तो शाहरूख ने मुझे बिगाड़ दिया है।
काफी कम एक्ट्रेसस होती हैं, जिन्हें शाहरूख खान के साथ डेब्यू करने का मौका मिलता है। फिलहाल यह मौका मिला है पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को। रईस को स्टार माहिरा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरूख खान की जम कर तारीफ की और कहा कि शाहरूख ने मुझे बिगाड़ दिया है।

माहिरा ने कहा, सच बताऊं तो शाहरूख जादू हैं। शूटिंग के दौरान वह हमेशा मुझे बताते थे, ये सीन इस तरह करो, ये उस तरह करो। एक समय आ गया था, जब मैं सीन करने के बाद उनसे पूछती थी, क्या मैंने सही किया!
तब शाहरूख ने कहा- मैं तुम्हें सिर्फ अपने अनुभव के तौर पर चीजें बता रहा हूं.. तुम एक्टिंग वैसी ही करो, जैसी तुम्हें सही लगे। मैं ये नहीं चाहता कि कल को तुम खुद को स्क्रीन पर देखो और मुझसे कहो, आपने सही करने को क्यों नहीं कहा..
बहरहाल, यहां जानें क्यों बेसब्री से इंतजार है रईस का-


Click it and Unblock the Notifications