सचिन तेंदुलकर को शाहरुख खान का स्पेशल मैसेज..

सचिन तेंदुलकर की बायोग्राफी 26 मई को रिलीज हो रही है। शाहरुख खान ने सचिन तेंदुलकर को स्पेशल मैसेज भी दिया है। जानिए क्या है मैसेज।

By Shweta

सचिन तेंदुलकर एक शख्स हैं जिनके सामने कोई भी स्टार नहीं होता बस उनका फैन होता है। सचिन तेंदुलकर की बायोग्राफी फिल्म सचिन अ बिलियन ड्रीम्स 26 मई को रिलीज होने वाली है और फैन्स अभी से ही एक्साइटेड हैं। सचिन तेंदुलकर की इस फिल्म का बॉलीवुड स्टार्स भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शाहरुख खान जो खुद भी सचिन के बहुत बड़े फैन हैं उन्होंने सचिन तेंदुलकर को उनकी फिल्म के लिए ट्विटर पर विश किया है। शाहरुख खान ने उन्हें कहा है कि "जब आप अच्छा कर सकते हो..मैं भी कर सकता हूं। अगर आप फेल होंगे तो मैं भी हो जाउंगा।करोड़ों लोगों की तरह मैं भी अपने गाइडिंग लाइट को मिस करता हूं।"

shahrukh-khan-has-special-message-for-sachin-tendulkar

सचिन तेंदुलकर ने भी शाहरुख खान के ट्वीट का जवाब उनके डायलोग से दिया। सचिन तेंदुलकर ना सिर्फ भारत के सबसे महानतम क्रिकेटर के रूप में जाने जाते हैं बल्कि वो जमीन से जुड़े रहने और विनम्रता के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

अभिषेक बच्चन ने भी सचिन तेंदुलकर को विश करते हुए कहा कि 26 मई को भगवान आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रहे हैं। जाहिर है पूरा बॉलीवुड सचिन तेंदुलकर को परदे पर देखने के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X