CLEAR HAI: जो सलमान अब कर रह हैं....वो शाहरूख तीन बार कर चुके!
सलमान खान की ट्यूबलाइट फ्लॉप हो चुकी है और अब सलमान खान अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स को उनके पैसे लौटा रहे हैं, ये तो हम आपको बता ही चुके हैं। लेकिन एक और दिलचस्प बात है जो इस बात से जुड़ी है।
दरअसल, सलमान खान की पिछली फ्लॉप फिल्म थी वीर। और इस फिल्म का पैसा सलमान खान खा गए थे। काफी साल बाद, फिल्म से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूसर ने खुलासा किया था कि सलमान ने वादा किया था कि अगर फिल्म नहीं चली तो फिर वो पैसे लौटा देंगे।

वीर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी लेकिन सलमान ने कोई पैसे नहीं लौटाए। बहरहाल, बात आई गई हो गई। इसके बाद सलमान खान बॉलीवुड के सबसे वांटेड सुपरस्टार हो गए। बॉक्स ऑफिस पर करतब दिखाने लगे।
और फिर झटका मिला ट्यूबलाइट के साथ। 17 साल में सलमान ने कोई फ्लॉप फिल्म नहीं दी थी। लेकिन ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी तो सलमान ने सबके पैसे लौटाने का फैसला किया।
लेकिन दूसरी तरफ हैं शाहरूख खान जो ये काम हर बार करते हैं। असोका, पहेली या फिर दिलवाले, तीनों ही बार शाहरूख ने डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा लौटा दिया जाए।
अच्छा है कि शाहरूख से दोस्ती होते ही, सलमान भी सच में दिलवाले बन गए हैं। वैसे उनपर आमिर खान बनने का काफी प्रेशर भी था -


Click it and Unblock the Notifications