"सलमान से कोई नहीं जीत सकता" - शाहरूख का 300 करोड़ पर जवाब!
शाहरूख खान काफी दिनों से चुप थे लेकिन अब उन्होंने काबिल डायरेक्टर संजय गुप्ता के 300 करोड़ के हीरो वाले कमेंट पर और सलमान आमिर से मुकाबला करने की सलाह पर जवाब दे ही दिया है।
शाहरूख खान रईस - काबिल क्लैश पर काफी समय से चुप्पी साधे बैठे हैं। हालांकि उन्हें उकसाने के लिए काबिल के प्रोड्यूसर राकेश रोशन, एक्टर ऋतिक रोशन और डायरेक्टर संजय गुप्ता काफी कुछ बोले जा रहे हैं, जो सुनने में तो बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है।
हाल ही में संजय गुप्ता ने धीरे से कह दिया कि शाहरूख खान की टक्कर तो आमिर खान और सलमान खान के 300 करोड़ से होनी चाहिए। वो ऋतिक रोशन से टक्कर लेकर क्या साबित करना चाहते हैं पता नहीं।

हालांकि संजय के इस बयान पर ना शाहरूख खान की, ना ही रईस की टीम की कोई प्रतिक्रिया आई। सबको लगा बात आई गई हो गई। लेकिन हाल ही में फेमिना को दिए एक इंटरव्यू में शाहरूख ने 300 करोड़ और सलमान से टक्कर पर बात छेड़ते हुए कहा कि मैं कभी सलमान खान से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला नहीं कर सकता।
[#AlsoRead: "फिलहाल तो मैं अपनी फिल्में चला लूं"- सलमान खान]
मैं क्या हम में से कोई नहीं ले सकता। और ये ऐसी सच्चाई है जिसे बदला नहीं जा सकता। गौरतलब है राकेश रोशन साहब ने भी एक इंटरव्यू में कहा - मैंने शाहरूख को समझाया कि आमिर - सलमान से टक्कर लो, ऋतिक तो तुम्हारा जूनियर है। इसके बाद भी वो नहीं रूके और शाहरूख के खिलाफ काफी कुछ कहा।
वैसे हमने तैयार किया है रिपोर्ट कार्ड और रिज़ल्ट में शामिल हैं बॉलीवुड के टॉप 15 बॉक्स ऑफिस एक्टर्स। रिपोर्ट में हर एक्टर की आखिरी पांच फिल्मों का लेखा जोखा लिया गया और फिर हिसाब लगाया गया है -


Click it and Unblock the Notifications