शाहरूख खान के पास चार बड़ी फिल्मों के ऑफर, कौन सी फाईनल!

शाहरूख खान की अगली फिल्म का इंतज़ार तो 11 मुल्कों की जनता कर रही है लेकिन शाहरूख खान की अगली फिल्म का पता लगाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। खबरें थीं कि शाहरूख खान, फातिमा सना शेख के साथ सैल्यूट पर काम शुरू कर सकते हैं लेकिन कई सूत्र इसका खंडन कर रहे हैं।

अब खबर है कि शाहरूख खान के पास एक नहीं बल्कि चार फिल्मों के ऑफर हैं। इनमें से फाईनल कौन सी होगी किसी को नहीं पता। चारों ऑफर बॉलीवुड के मंझे हुए निर्देशकों के हैं। इसलिए शाहरूख दुविधा में हैं।

shahrukh-khan-has-four-major-scripts-one-to-be-greenlit

राजकुमार हिरानी काफी समय से शाहरूख खान के साथ काम करना चाह रहे हैं और उन्होंने अपनी तीन कहानियों के आईडिया शाहरूख को सुनाए हैं। हिरानी चाहते हैं कि उनमें से कोई भी एक शाहरूख खान फाईनल कर दें।

वहीं तमिल डायरेक्टर अटली ने एक कॉमर्शियल मसाला फिल्म का ऑफर शाहरूख को दिया। फिल्म का नाम है सनकी। शाहरूख को सब कुछ पसंद आया लेकिन एक बात खटक गई जिस पर अटली वापस काम कर रहे हैं।

इसके अलावा गो गोआ गॉन डायरेक्टर राज डीके की एक कॉमेडी थ्रिलर भी शाहरूख को दिलचस्प लगी है वहीं यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने पर अली अब्बास ज़फर एक प्रोजेक्ट शुरू कर रहे हैं जिसमें शाहरूख के होने का पूरा अनुमान लगाया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X