जानिए किसने उड़ाई शाहरूख के आंखों की नींद?

ऐसे में उगर उनके रातों की नींद उड़ जाये तो जाहिर है उनके चाहने वाले परेशान तो होंगे ही ना। लेकिन ऐसा हुआ है... नहीं-नहीं रोमांस के बादशाह को इश्क-विश्क नहीं हुआ है बल्कि उनकी आंखों की नींद चुराई है आईपीएल ने।
बड़े दिल वाले शाहरूख ने दोस्त फराह को गिफ्ट की 'मर्सिडीज'
जिसका शुभारंभ बुधवार से होने जा रहा है। कोलकाता नाइट राइर्ड्स के सह-मालिक शाहरुख खान इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस क्रम में वह पिछले दो दिनों से सोए तक नहीं हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईपीएल का चरण 30 अप्रैल को आयोजित होगा।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईपीएल का चरण 30 अप्रैल को आयोजित होगा
किंग खान ने मंगलवार को ट्वीट किया, "चांद ने मेरा मुंबई से लेकर अबु धाबी तक पीछा किया और ऐसे ही इसके स्याह पहलू ने भी। यहां होना और आईपीएल के मेरे सभी साथियों को देखना सुखद है। मुझे बुलावा आया है।"
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "सभी योद्धा अबु धाबी में। मैं दो दिन सोया नहीं, लेकिन जानता हूं कि आईपीएल खिलाड़ियों के साथ मजा आएगा जिससे मुश्किल काम आसान होता है।"
वैसे कहा जा रहा है कि आज होने वाली ओपनिंग सेरोमनी में किंग खान स्पेश पर्फार्म करेंगे। साथ ही आज की ओपनिंग सेरोमनी में और भी कई फिल्मी सितारों के पहुंचने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications