आखिर वो कौन सी बात है शाहरूख की जो लोग नहीं जानते..
शाहरूख खान..यानी कि किंग ऑफ रोमांस..जिनके बारे में हर एक बात जानने के लिए लोग बेकरार रहते हैं। आम तौर पर तो लोग किंग खान की लाइफ की हर बात से वाकिफ ही हैं लेकिन शायद शाहरूख खान की जिंदगी के कुछ पहलू ऐसे हैं जिनके बारे में शायद किसी और पता नहीं है जिसके बारे में खुद किंग खान ने एक ग्रुप इंटरव्यू में कहा।
किंग खान ने कहा कि "मेरी जिंदगी एक खुली किताब की तरह है। मैं जहां कहीं जाता हूं, लोग मेरी तस्वीर देखते हैं, ट्विटर पर..सब कुछ..मैं खुश हूं कि लोग सोचते हैं कि वे मेरे बारे में सब जानते हैं। लेकिन मेरा एक पहलू ऐसा है, जिसके बारे में लोग नहीं जानते।
किंग खान ने कहा कि "मेरी जिंदगी एक खुली किताब की तरह है
"मनोरंजन व्यवसाय, इस बारे में जागरूक होना है कि लोग क्या पसंद करते हैं..रचनात्मकता एक बहुत मंद चीज है, यह बहुत अकेले और बंद दरवाजों के पीछे होती है। मेरी रचनात्मकता बहुत तन्हा है, जो कोई नहीं समझता..मैं रीति के बारे में बात नहीं करता।"
वैसे इन दिनों शाहरुख फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, अभिषेक बच्चन और सोनू सूद हैं।
Must Click: फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की दिलकश तस्वीरें
फिल्म का ट्रेलर हाल में ही रिलीज किया गया है। फिल्म की निर्देशिका फराह खान है। फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।इस फिल्म का निर्माण शाहरुख की फिल्म निर्माण एवं वितरण कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/zIRlEg1UhYg?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
