आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म, शाहरुख खान ने दिया जबरदस्त बयान!
आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार चीन में बॉक्स ऑफिस सुपर धमाका कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें, सीक्रेट सुपरस्टार चीन में दंगल से भी बेहतर प्रदर्शन दिखा रही है।
''अक्षय कुमार से मेरी कोई लड़ाई नहीं है, सब बेकार की अफवाहें हैं ''
हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब शाहरुख खान ने फिल्म की सफलता पर सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा-दो दिनों पहले ही आमिर खान ने मुझे कॉल किया था और कहा- सीक्रेट सुपरस्टार चीन में उम्मीद से भी ज्यादा अच्छा बिजनेस कर रही है। यह एक बहुत अच्छा सूचक है क्योंकि आपको पता है कि पिछले साल की दंगल ने भी वहां शानदार प्रदर्शन दिया था।

शाहरुख खान ने कहा चीन में इतना शानदार बिजनेस करना बहुत बड़ी बात है। बता दें, शाहरुख और आमिर खान के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। हाल ही में अफवाहें थी कि आमिर खान ने राकेश शर्मा की बॉयोपिक को ना कहा तो उन्होंने ही निर्माता को शाहरुख का नाम सुझाया था।


Click it and Unblock the Notifications