ट्विटर पर भी शाहरूख हैं किंग, एक करोड़ से ज्यादा followers
बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख के चाहने वालों की संख्या शायद करोड़ों में होगी। खैर, बॉक्स ऑफिस पर उनकी दिवानगी का आलम तो हम सबने देख लिया है। लेकिन अब बारी है सोशल मीडिया की। जहां शाहरूख का बोलबाला बढ़ता ही जा रहा है।

आपको बता दें, शाहरूख के प्रशंसकों की संख्या माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक करोड़ हो गई है। शाहरुख खान अपने प्रशंसकों का इस बात के लिए शुक्रिया अदा करते हुए अपनी एक फोटो पोस्ट की। शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा कि मुझे नहीं पता कि मैं इतने प्यार का हकदार हूं या नहीं, लेकिन फिर भी मैं आप सबका शुक्रगुजार हूं।
शाहरूख ने आगे लिखा है कि मेरी दुआ है कि आप सबको भी उतना प्यार मिले जितना आप लोगों ने मुझे दिया है।
आपको बता दें, शाहरुख से पहले सिर्फ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर एक करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं। अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर एक करोड़ 16 लाख फॉलोअर हैं। जबकि सलमान खान के 9.2 मिलियन और आमिर खान के 9.7 मिलियन फैंस हैं।


Click it and Unblock the Notifications