बच्चों को शाहरुख की तरफ से हैप्पी न्यू ईयर..
आप सोच रहे होंगे कि बच्चों को स्पेशली हैप्पी न्यू ईयर कहने से हमारा क्या मतलब। असल में खबर है कि फराह खान निर्देशित फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को सेंसर बोर्ड की तरफ से यू सर्टिफिकेट मिला है। अब यू सर्टिफिकेट मिला है तो जाहिर है कि ये तो साफ हो गया कि फिल्म साफ सुथरी है और फिल्म में किसी तरह के कोई एडल्ड सीन्स नहीं हैं जो कि अक्सर शाहरुख की फिल्मों में नहीं होते।
दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, बोमन इरानी, सोनू सूद जैसे बहेतरीन सितारों से सजी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर इस दीवाली बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। दीवाली पर अपने पूरे परिवार के साथ फिल्में देखना पसंद करते हैं। ऐसे में यू सर्टिफिकेट वाली फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हैं। वैसे भी हर साल शाहरुख खान की फिल्में ही दीवाली पर दर्शकों का मनोरंजन करती आई हैं पिछले साल ईद पर शाहरुख आए जिसके चलते लोगों की दीवाली सूनी गयी।
अब एक बार फिर से दर्शकों के लंबे इंतजार को पूरा करते हुए शाहरुख खान दीवाली पर हैप्पी न्यू ईयर रिलीज कर रहे हैं। तो आइये देखते हैं शाहरुख खान की इस दीवाली फैमिली एंटरटेनर फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की एक झलक।


Click it and Unblock the Notifications











