टीम की जीत पर इतराये शाहरूख मियां
रोमांच और शबाब का मौसम आईपीएल 6 शुरू हो चुका है। जिसके पहले ओपनिंग मैच में पिछली विजेता कोलकता की टीम ने दिल्ली की टीम को आसानी से पटखनी दे दी है।
अपनी टीम के शानदार आगाज पर कोलकाता नाइट राइर्ड्स के मालिक शाहरूख खान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शाहरूख ने जीत के लिए अपनी टीम को बधाई दी और कहा कि वो आशा करते हैं कि उनकी टीम की जीत का सफर यूं ही बदस्तूर जारी रहेगा।
शाहरूख ने साथ ही कोलकाता और कोलकाता वासियों का भी तहेदिल से धन्यवाद दिया और जमकर तारीफ की। किंग खान ने कहा कि पिछले कुछ सालों में कोलकाता ने उन्हें बहुत कुछ दिया है जिसके लिए वो कोलकाता के शुक्रगुजार हैं। मैं और मेरी टीम उनसे वादा करती हैं कि हम उनका भरपूर मनोरंजन करने की कोशिश करेंगे।मालूम हो कि शाहरुख की टीम ने आईपीएल 5 का खिताब जीता था और बुधवार को खेले गये मैच में उनकी टीम ने दिल्ली डेयरडेविल्स को बड़ी आसानी से 6 विकेट से हरा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications












