सलमान को गले लगाकर शाहरुख खुश!
शाहरुख खान और सलमान खान कल यानी 21 जुलाई को रोजाइफ्तार पार्टी के दौरान एक दूसरे के गले लगे और दोनों ने मुस्कुराते हुए सलीम खान के साथ तस्वीरें भी खिंचाईं। कल सलमान खान शाहरुख के पास गये और फिर आज सुबह शाहरुख खान ने इस बात को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की। शाहरुख खान ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी हो रही है कि वो अब आगे बढ़ गये हैं और अब कुछ नयी बातें भी इस रश्ते के साथ जुड़ेंगी। दूसरी तरफ सलमान और शाहरुख के फैन्स भी इस बात से बेहद खुश हैं उन्होंने भी शाहरुख खान की इस बात पर दिल खोलकर अपने कमेंट्स दिये हैं।
कल यानी 21 जुलाई को मुंबई के फाइवस्टार होटल में बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी के दौरान सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे से मिले और सलमान खान ने वहां पर पहले से बैठे शाहरुख खान के पासजाकर उन्हें गले लगाया। शाहरुख खान ने भी सलमान खान की इसपहल कादिल से स्वागत किया और उन्हें गले लगाकर सारे गिले शिकवे दूर कर लिये। शाहरुख खान ने सुबह सुबह अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट के जरिये भीइस बात की खुशी जाहिर की है और लिखा है आखिरकार आप ये एहसास करते हैं कि इस दुनिया में किताब के पन्ने को पलट देना सबसे बड़ी खुशी है। क्योंकि किताब उस पन्ने से ज्यादा इंपोर्टेंट हैं जिस पर आप अटके हुए हैं।
शाहरुख खान के इस ट्वीट पर कई सारे फैन्स ने कमेंट्स किये हैं और सभी काफी खुश हैं कि सलमान खान और शाहरुख खानके बीच की दीवार आखिरकार टूट गयी है। कल तक लोगों को लग रहा था कि हो सकता है कि ये सब सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए किया गया हो लेकिन सुबह शाहरुख के इस ट्वीट ने सबकुछ क्लियर कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











