..................... जब तक तुम्हारा बाप जिंदा है.. शाहरुख खान ने अपने बच्चों से कर डाला था बोल्ड प्रॉमिस, हर कोई था हैरान Shahrukh Khan had made a bold promise to his children, everyone was surprised on this statement - Hindi Filmibeat

Video- जब तक तुम्हारा बाप जिंदा है.. शाहरुख खान ने अपने बच्चों से कर डाला ऐसा वादा.. हैरान हैं सभी

shahrukh khan

सुपरस्टार शाहरुख खान अपने परिवार को लेकर कितना ज्यादा गंभीर रहते हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। फिल्म जवान में उनके डायलॉग को भी अपने बेटे के साथ जोड़कर देखा गया था। ऐसे में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान स्टेज से एक ऐलान करते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होने अपने बच्चों से एक बेहद बोल्ड वादा कर डाला जिसको करने के लिए काफी कॉंफिडेंस की जरूरत होती हैँ। दरअसल शाहरुख खान इस दौरान जी सिने अवॉर्ड पर थे और अपनी फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ले रहे थे। इस दौरान शाहरुख खान ने कहा था, ''जब तुम्हारा बाप जिंदा है, एंटरटेनमेंट जिंदा है..''

कैसा है वीडियो

इस वीडियो की बात करें तो बिखरे हुए बड़े बड़े बालों में शाहरुख खान खड़े दिखाई देंगे। उन्होने इस दौरान कहा, ''ये मैसेज मेरे बीवी और बच्चों के लिए है कि, जब तक तुम्हारा बाप जिंदा है, एंटरटेनमेंट जिंदा है। थैंक्यू।'' जैसे ही शाहरुख खान ने ये डायलॉग मारा पीछे से लोगों की तालियां सुनाई पड़ रही है। वीडियो के सामने आते ही लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

शाहरुख खान के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा है, ''राजा हमेशा राजा ही रहता है।'' एक ने लिखा, ''आप पर ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहे शाहरुख सर।'' एक ने लिखा, ''ये मैसेज उनसे नफरत करने वालों के लिए है।'' एक ने लिखा, ''एंटरटेनमेंट का बाप, शाहरुख खान.. द किंग खान।'' इसके अलावा लोग लगातार हार्ट और फायर इमोजी भेज रहे हैं।

फ्लॉप पे फ्लॉप

शाहरुख खान के साथ एक दौर ऐसा ऐसा कि उनकी हर फिल्म फ्लॉप हो रही थी। वो कुछ भी करते थे तो वो फ्लॉप जाता था। इसके बाद सुपरस्टार ने ब्रेक लिया और कई सालों के बाद पठान के साथ वापसी की। ये साल 2023 था जब शाहरुख खान ने 2000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करके दिया।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X