#ViralPics 19 साल बाद एक धमाकेदार सीक्वल की पहली तस्वीर ये हो सकती थी!
आज कल रीमेक और सीक्वल का ज़माना चल रहा है। ऐसे में कुछ भी पुराना दिखता है तो उसके रीमेक की इच्छा अपने आप जाग जाती है। ऐसा ही कल रात दिखा। कुछ 19 साल पुराना। राहुल, टीना और अंजली एक साथ। जी हां, दरअसल, शाहरूख खान, काजोल और रानी मुखर्जी एक साथ किसी पार्टी में थे।
और बिना देर किए शाहरूख खान ने अपनी 19 साल बाद की ये कुछ कुछ होता है तस्वीर ट्वीट कर दी और लोग पागल ही हो गए।

इसी पार्टी में शाहरूख खान की दिल तो पागल है को स्टार करिश्मा कपूर और डियर ज़िंदगी को स्टार आलिया भट्ट और श्रीदेवी भी थीं। श्रीदेवी के साथ भी शाहरूक खान ने आर्मी नाम की एक फिल्म की है। और इसलिए ये तस्वीर भी खास थी।
लेकिन फैन्स का दिल तो शाहरूख - काजोल और रानी मुखर्जी को एक साथ देखकर ही डोल गया। कुछ कुछ होता है आपकी फेवरिट फिल्मों में से हैं, हमारी भी है, हम कसम खाकर कहते हैं लेकिन फिर भी कहानी में कुछ बातें अजीब थी ये तो आप भी मानेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












