शाहरूख खान अब बॉक्स ऑफिस पर ZERO हैं लेकिन सलमान को देंगे धमाकेदार टक्कर!
शाहरूख खान इस साल दिसंबर में अपनी फिल्म ज़ीरो के साथ धमाका करने जा रहे हैं। और वो तेज़ी से फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अब खबर है कि फिल्म के लिए शाहरूख खान एक पुराने गाने का रीमेक करने जा रहे हैं। और ये गाना है शशि कपूर की फिल्म जब जब फूल खिले से।
ये गाना होगा अफ्फू खुदा। शाहरूख खान फिल्म के टीज़र में भी इस गाने पर थिरकते नज़र आए थे और अब शाहरूख इस गाने को पूरा शूट करते नज़र आए हैं, फिल्म के एक बिहाइंड द सीन वीडियो में।

माना जा रहा है कि सलमान खान के साथ ईद पर रिलीज़ होने वाले टीज़र में, शाहरूख खान, इस गाने पर थिरकते दिखाई देंगे। इस क्लासिक गाने को फिल्म में वैसा ही इस्तेमाल किया गया है। इसे कंपोज़ किया था कल्याणजी - आनंदजी ने। और गाया था मोहम्मद रफी।
अब दिलचस्प ये है कि जहां, शाहरूख खान, हमको तुमपे प्यार आया पर थिरकते दिखेंगे वहीं, सलमान खान ने शाहरूख खान की ज़ीरो के अलावा, सनी देओल की यमला पगला दीवाना फिर से के लिए एक कैमियो शूट किया है।
[सलमान खान और सनी देओल की BOOKING कर लीजिए फिर से]
इस फिल्म में मैं जट यमला पगला दीवाना, सलाम - ए - इश्क मेरी जान, ओ मेरे सोना रे सोना रे, और परदेसिया ये सच है पिया भी रीमेक किया गया है। इन गानों पर धर्मेंद्र के साथ सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा और रेखा थिरकते दिखेंगे।
शाहरूख की फिल्म ज़ीरो में भी कैमियो की भरमार है और माना जा रहा है कि एक ही गाने में कई सितारे चार चांद लगाते दिखेंगे। सलमान और शाहरूख भी एक गाना साथ में शूट कर चुके हैं।
आपको याद दिलाते हैं, वो स्पेशल गाने जिनके लिए साथ आए थे कई बॉलीवुड सितारे -


Click it and Unblock the Notifications













