PICS: शाहरूख खान- अबराम ने यूं दी ईद मुबारकबाद.. सबके क्यूट.. सबसे अलग!
आज ईद के मौके पर हर कोई अपने-अपने अंदाज़ में ईद मना रहा है। बॉलीवुड के सितारों ने भी आज कुछ हटके ईद मनाई। किसी ने दोस्तों के साथ इस फेस्टिवल को एंजॉय किया तो किसी ने अपनी फैमिली के साथ। अब बात कर रहे हैं बॉलीवुड की और मौका है ईद का, तो किंग खान की ईद तो ज़रूर ही देखनी चाहिए।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने आज मीडिया के साथ ईद मनाई। आज दोपहर में शाहरुख ने मीडिया को अपने बंगले मन्नत पर बुलाया और उनके साथ ईद की खुशियां बाटीं। लेकिन शाहरुख वहां अकेले ही नहीं बल्कि अपने क्यूट से बेटे अबराम के साथ अपने बंगले की बालकनी में पहुंचे और मीडिया को ईद की बधाइयां दी। शाहरूख और अबराम की किस करते हुए की फोटो बेहद प्यारी है। इसमें दोनों ही बेहद क्यूट नज़र आ रहे हैं।
[GUESS करें सलमान ने सबसे पहले किसे दिखाई सुल्तान!]
शाहरुख और अबराम व्हाइट रंग के कुर्ता पायजामा में क्लिक किए गए। अबराम को किस करते हुए शाहरुख ने ईद मुबारक कहा।शाहरुख के फैंस को यह तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। अपने बेटे को लेकर शाहरुख बेहद खुश नजर आ रहें है। आपको बता दें कि अपने बिजी वक्त में भी वह बेटे को पूरा समय देते है। उनका नन्हा बेटा अबराम बहुत प्यारा है।
तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











