ट्विटर पर शाहरुख खान के 60 लाख फैन्स, लेकिन अमिताभ से हैं पीछे!

शाहरुख खान ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपनी बादशाहत जमाने की पूरी तैयारी कर ली है। शाहरुख खान के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या हाल ही में बढ़कर साठ लाख हो गयी है। फैंस की संख्या में इतनी बढोतरी होने पर शाहरुख खान ने ट्वीट के जरिये अपने सभी फैन्स को धन्यवाद कहा और साथ ही ये भी कहा कि उनके लिए उनके फैंस का प्यार संख्या में नहीं मापा जा सकता। वो प्यार तो अनमोल है। शाहरुख खान ने अपने ट्विटर फैंस की संख्या को इतना ज्यादा बढ़ाकर बॉलीवुड के दो और खानों सलमान खान और आमिर खान को मात दे दी है। लेकिन अभी भी शाहरुख बॉलीवुड एंग्री यंग मैन यानी अमिताभ बच्चन से काफी पीछे हैं। हालांकि वो लगातार अमिताभ को भी पार करने की कोशिश में हैं। लेकिन उसमें अभी काफी वक्त लगेगा।

शाहरुख खान के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या साठ लाख से ज्यादा हो गयी है। शाहरुख खान ने ट्वीट किया 6 मिलियन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। लेकिन हमारा प्यार इन नंबरों से कहीं ज्यादा है। आप सभी को अनगिनत खुशियां और ना मापा जा सकने वाला प्यार मुबारक हो। शाहरुख खान ने इस ट्वीट के साथ अपनी एक तस्वीर भी ट्वीट की है। शाहरुख के फॉलोवर्स ने इस ट्वीट के जवाब में शाहरुख को ढ़ेर सारा प्यार दिया है और कहा है कि शाहरुख बेस्ट डिसर्व करते हैं। सभी ने जवाब में शाहरुख को भी ढ़ेर सारा प्यार दिया है।

शाहरुख खान के इस समय कुल ट्विटर फॉलोवर्स हैं साठ लाख, सात हजार एक सौ इक्कीस। इसके अलावा बिग बी के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या है 73 लाख, 51 हजार, एक सौ इकतालिस। सलमान खान और आमिर खान अभी भ काफी पीछे हैं। सलमान खान के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या है छप्पन लाख, बयालिस हजार नौ, वहीं आमिर खान के फॉलोवर्स की संख्या सबसे कम है इक्यावन लाख, पंद्रह हजार एक सो इकतालिस। शाहरुख खान अभी भी तीनों खानों में सबसे ज्यादा फॉलोवर्स रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X