Global Icon of Cinema- शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी, शारजाह में इस Award से नवाजा गया!

शाहरुख खान पूरी दुनिया में पहचाने जाते हैं इसमें किसी तरह का कोई शक नहीं हैं। वो अकेले बॉलीवुड स्टार हैं जिनकी फैन फॉलोविंग विदेश में सबसे ज्यादा है। अपनी फिल्मों से अलग हटकर इस वक्त वो किसी और बात को लेकर खबरों का हिस्सा है। दरअसल उन्होने एक और उपलब्धि हासिल की है। संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में एक्सपो सेंटर में आयोजित 41वें शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर (SIBF) 2022 में उनको एक सम्मान से नवाजा गया है और इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर वो चर्चा में चल रहे हैं।
उनको इस दौरान ग्लोबल आइकन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नैरेटिव अवार्ड मिला था। इस दौरान उनके की फैंस मौजूद थे और एक फैन क्लब ने शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जो कि अब वायरल हो रहा है।
एक फैनक्लब वीडियो के मुताबिक, शाहरुख इस इवेंट में ब्लैक अवतार में नजर आए। इस दौरान उन्होने चंद लाइन्स भी कहीं थीं और जोकि इस वीडियो में हम सुन सकते हैं।

शाहरुख खान ने कहा
शाहरुख खान ने कहा, "हम सभी, चाहे हम कहीं भी रहते हों, हम किस रंग के हैं, हम किस धर्म का पालन करते हैं या हम किन गीतों पर नृत्य करते हैं ... प्रेम, शांति और करुणा की संस्कृति में पनपते हैं।"

बयान काफी पसंद किया जा रहा है
उनका ये बयान काफी पसंद किया जा रहा है और लोग रिएक्ट कर रहे हैं। शाहरुख खान ने अपना मशहूर पोज किया जिसमें वो बाहें फैलाकर अपने फैंस का इस्तकबाल करते नजर आए।

मशहूर लाइन
इसके अलावा उनकी मशहूर लाइन है, "इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हें पाने की कोशिश की है, के हर जरा ने मुझे तुमसे मिलाने की साज़िश की है। भी कहते हुए नजर आएष शाहरुख खान ने ये डायलॉग भी बोला कि... ''अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कयानत उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में।" लग जाती है।"

पठान को लेकर हैं चर्चा में
शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में है और साल 2023 में ये फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। इसके अलावा जॉन अब्राहम निगेटिव रोल करते दिखेंगे।

वर्कफ्रंट
शाहरुख खान पठान के अलावा जवान और डंकी को लेकर भी बिजी हैं। डंकी में वो राजकुमार हिरानी के साथ दिखेंगे तो वहीं जवान अटली के साथ शूट कर रहे हैं। उनकी तीनों ही फिल्में धमाका करने के लिए आ रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications