Jawan की एडवांस बुकिंग कितनी रियल है? यूजर के इस सवाल पर भड़के Shahrukh Khan, बोले- घटिया..

शाहरुख खान अपनी हाजिरजवाबी के लिए मशहूर हैं और कई बार सोशल मीडिया पर लोगों को ऐसे जवाब देते हैं जो कि मजेदार होते हैं। हालांकि ज्यादातर वो मस्ती में रहते हैं। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको हैरान कर देगा क्योंकि शाहरुख खान ने एक यूजर को लताड़ लगाई है।
इस यूजर ने जवान के एडवांस बुकिंग को लेकर कुछ ऐसा कहा था जो कि शाहरुख खान को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। यूजर ने ट्विटर पर आस्कएसआरके के दौरान लिखा था, "जवान का कितना बुकिंग कॉरपोरेट है और कितना वास्तविक? #AskSRK."
इसके बाद शाहरुख खान ने मुंहतोड़ जवाब इस यूजर को दिया है। उन्होने लिखा, "ये सोशल मीडिया वाली घटिया बातें मत करो यार। सभी के प्रति सकारात्मक विचार और अच्छी भावना रखें। जीवन के लिए बेहतर। #Jawan.'' शाहरुख खान का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं।
फैंस का कहना है कि शाहरुख खान काफी ज्यादा हाजिरजवाब हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग की अगर बात की जाए तो शुक्रवार सुबह 10 बजे से इसकी शुरुआत की गी थी। इस फिल्म ने सिर्फ 4 घंटे के लगभग 60 हजार टिकट बेच दिए थे।
ट्रेड पंडितों की मानें तो जवान बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में 70 करोड़ तक की ओपनिंग देने वाली है। जबकि सभी भाषाओं को मिलाकर और ओवरसीज कलेक्शन के साथ यह पहले दिन 125 करोड़ तक का आंकड़ा छू सकती है। कोई शक नहीं कि यह ऐतिहासिक होगा।
अगर ऐसा होता है तो निश्चित रुप से धमाका काफी तगड़ा होगा और अब तक के सारे रिकॉर्ड्स टूट जाएंगे। शाहरुख खान ने इस फिल्म का दमदार ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया है और 7 सितंबर को फिल्म पूरी दुनिया में रिलीज हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications