पठान और जवान को t*tti बोलने पर भड़क गए शाहरुख खान? यूजर को दिया ऐसा जवाब की हिल जाएगा दिमाग!

Shahrukh Khan Reply To User- शाहरुख खान को लेकर चर्चित है कि वो अक्सर अपने फैंस के लिए ट्विटर (एक्स) बातचीत का सेशन रखते हैं। हालांकि कई बार कुछ ऐसे कमेंट्स सामने आ जाते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होते हैं।
इस वक्त ऐसा ही कुछ सामने आ रहा है। शाहरुख खान को काफी कम भड़कते हुए देखा जाता है। हालांकि जो जवाब उन्होने यूजर को दिया है उससे पता चल रहा है कि वो गुस्से में होंगे। दरअसल इस यूजर ने शाहरुख खान की फिल्मों पठान और जवान पर अभद्र टिप्पणी की थी।
शाहरुख खान ने भी इस शख्स को काफी मुंहतोड़ जवाब दिया है। आस्क एसआरके सेशन के दौरान शाहरुख खान को लेकर इस यूजर ने लिखा था, "आपकी अत्यधिक प्रभावी और कुशल पीआर टीम के कारण आपकी पिछली दो T*tti फिल्में ब्लॉकबस्टर बन गईं..
क्या आपको अब भी अपनी पीआर और मार्केटिंग टीम पर भरोसा है कि डंकी भी हिट होगी और हिट होगी।" बॉलीवुड से एक और गोल्डन T*tti #AskSrk।" इसके बाद शाहरुख खान भड़क गए और अपना हाजिरजवाबी के लिए मशहूर किंग खान ने लिखा,
"आम तौर पर मैं आप जैसे अजीब रूप से बुद्धिमान लोगों को जवाब नहीं देता। लेकिन आपके मामले में मैं एक अपवाद बना रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि आपको कब्ज का इलाज कराने की जरूरत है। मैं अपनी पीआर टीम को आपको कुछ गोल्डन दवाएं भेजने के लिए कहूंगा।" ...उम्मीद है आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे।"
शाहरुख खान ने जैसे ही ये जवाब दिया उनके फैंस सामने आ गए और इस शख्स की जमकर क्लास लगाई है। गौरतलब है कि शाहरुख खान ने इस साल कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक साल में इतनी कमाई करने वाले वो पहले एक्टर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











