आर्यन खान को आर्थर रोड जेल लेने पहुंचे शाहरूख खान, निराश होकर लौटना पड़ा, सज कर तैयार है मन्नत
शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को आखिरकार ड्रग्स केस में ज़मानत मिल चुकी है। आर्यन खान को शुक्रवार को जेल से बाहर आना था और शाहरूख खान अपने बेटे को लेने आर्थर रोड पहुंचे। शाम 5.30 बजे आर्यन खान को जेल से बाहर आना था लेकिन तब तक उनकी ज़मानत के कागज़ पूरे नहीं हो पाए और आज भी आर्यन खान जेल से बाहर नहीं आ पाए।
आर्यन खान अब शनिवार सुबह जेल से बाहर आएंगे। वहीं आर्यन की घरवापसी की खुशी में शाहरूख खान का बंगला मन्नत पूरी तरह से जगमगा उठा है। अब आर्यन खान 30 अक्टूबर को अपने घर वापस पहुंचेंगे।

जहां एक तरफ इसे शाहरूख खान के जन्मदिन का तोहफा माना जा रहा है वहीं फैन्स ने मन्नत के बाहर दिवाली मनानी शुरू कर दी है। आर्यन की बहन सुहाना खान भी जल्दी ही अपने परिवार के साथ होंगी। वहीं गौरी खान, आर्यन की वापसी के लिए सारे इंतज़ाम कर रही हैं। इससे पहले, शाहरूख खान के छोटे बेटे अबराम, ज़मानत की खबर के बाद मन्नत की छत पर फैन्स का अभिवादन करते दिखे थे।

जुही चावला ने ली है गारंटी
आर्यन खान की ज़मानत की गारंटी जुही चावला ने ली है और उन्होंने ही आर्यन खान के लिए 1 लाख रूपये का बॉन्ड साईन किया है। मीडिया से बात करते हुए जुही चावला ने कहा कि वो बहुत खुश हैं कि आर्यन अब अपने परिवार के साथ होंगे। खबरों की मानें तो इंडस्ट्री के कई लोगों ने शाहरूख खान को फोन कर आर्यन के घर लौटने की बधाई दी जिनमें सलमान खान, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी शामिल हैं।

होटल में रह रहे थे शाहरूख खान
सूत्रों की मानें तो शाहरूख खान इस बीच होटल ट्राईडेंट में रह रहे थे। वो अपने घर के बाहर की मीडिया की नज़रों में नहीं आना चाहते थे और इसलिए शाहरूख खान ने चुपचाप होटल ट्राईडेंट को अपना ठिकाना बनाया हुआ था। शाहरूख खान अपनी गाड़ी का भी इस्तेमाल नहीं कर रहे थे क्योंकि मीडिया उनकी गाड़ी पहचानती है। फिर भी जब शाहरूख खान आर्यन से मिलने जेल पहुंचे थे तो मीडिया का पूरा हुजूम वहां पहुंचा हुआ था।

वकील ने बताई थी हालत
शाहरूख खान के वकील ने बताया कि इतने दिनों में शाहरूख खान की सेहत पर भी काफी असर पड़ा। वो केवल कॉफी पीते दिखाई देते थे। इतना ही नहीं, आर्यन खान की ज़मानत के लिए शाहरूख खान खुद मुकुल रोहतगी के साथ नोट्स शेयर करते थे। मुकुल रोहतगी ने बताया कि ज़मानत मिलने के बाद शाहरूख खान की आंखों में आंसू थे।

वकीलों के साथ खिंचवाई तस्वीरें
आर्यन खान को ज़मानत मिलने के बाद शाहरूख खान के चेहरे पर पहली बार खुशी दिखाई दी। वो अपनी मैनेजर पूजा डडलानी के साथ सीनियर एडवोकेट अमित देसाई और सतीश मानेशिंदे की पूरी टीम के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखे। आर्यन के केस के लिए अमित देसाई, सतीश मानेशिंदे और रायन करांजीवाला की लीगल टीम काम कर रही थी और इस टीम की अगुआई की थी भारत के पूर्व अटर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने।

सलमान खान ने लगातार दी सलाह
पहले आर्यन खान का केस केवल सतीश मानेशिंदे की टीम लड़ रही थी। जब पहली बार आर्यन की ज़मानत याचिका खारिज की गई तो फिर सलमान खान और करण जौहर, शाहरूख खान के घर लीगल काउंसलर को लेकर पहुंचे। माना जा रहा है कि सलमान खान की सलाह पर शाहरूख खान ने अमित देसाई की मदद ली। अमित देसाई ने ही सलमान खान को हिट एंड रन केस से बा-इज़्जत बरी करवाया था।

कल घर लौटेंगे आर्यन
आर्यन खान को आज रात भी जेल में बितानी होगी। आर्यन खान 8 अक्टूबर से मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं। पहले उन्हें क्वारंटीन सेल में रखा गया था और 14 अक्टूबर से आर्यन को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इससे पहले आर्यन खान 2 अक्टूबर से NCB की कस्टडी में थे। आर्यन शनिवार को लगभग 28 दिनों के बाद घर लौटेंगे।
मन्नत की जगमगाती हुई तस्वीरें फैन्स ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं। यहां देखिए किस तरह शाहरूख खान के बंगले पर चल रही है आर्यन के स्वागत की तैयारी।
#Mannat शाहरुख खान का बंगला लाइटो से जगमगाया, उम्मीद थी आज आर्यन खान घर आ जाएंगे लेकिन अफसोस कानूनी कारवाई और नियमों का रोड़ा आ गया तो कल घर लौट जाएंगे
— Deepak kumawat (@Danny_deepz) October 29, 2021
#aryankhanbailgranted #AryanKhan #Mumbai #ShahRukhKhan pic.twitter.com/DWOUmfh6qx


Click it and Unblock the Notifications











