शाहरुख ने किया खुलासा..कई बार पुलिस ने पकड़ा..लेकिन..!
शाहरुख खान ने बताया कि उन्हें कई बार पुलिस ने पकड़ा है लेकिन कभी जेल नहीं गए।
शाहरुख खान की फिल्म रईस के रिलीज़ होने में अब ज्यादा दिन नहीं हैं। इस फिल्म का शाहरुख जमकर प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में रिपोर्टर से बात करते हुए शाहरुख के सामने एक ऐसा सवाल आ गया जिसने उन्हें उनके जवानी के दिनों की याद दिला दी।

सवाल था ''क्या आप कभी जेल गए हैं?'' इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने बताया कि मैं कई बार जेल के बाहर तक तो पहुंचा हूं लेकिन शुक्र है कभी अंदर नहीं गया। शाहरुख ने बताया कि उन्हें कई बार देर रात पार्टी करने के लिए दिल्ली में पुलिस ने पकड़ा है, लेकिन कभी जेल नहीं गया।
Ooo: कांग्रेस मंत्री से सलमान की सांठ गांठ - फिल्मों के बदले जेल से छुटकारा?
आपको बता दें कि शाहरुख की फिल्म रईस 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है जो ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल से क्लैश करेगी। इस फिल्म में शाहरुख के अपोज़िट पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान हैं। इसी के साथ फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications