Taimur और Abram को मेडल देते नजर आए Shahrukh Khan, दोनों ने जीता था ताइक्वांडो मैच!

सितारों के बच्चे इस वक्त अपने स्कूल में हुए ताइक्वांडो प्रतियोगिता को लेकर चर्चा में हैं और इस दौरान कई सितारे भी उनके समर्थन में पहुंचे थे। इन बच्चों ने कमाल का काम किया और कुछ तस्वीरें सीधे अकादमी से ही सामने आई हैं। गौरतलब है कि ताइक्वांडो शिक्षिका किरण कई बॉलीवुड स्टारकिड्स को पढ़ाती हैं और तैमूर और अबराम से पहले वाली जनरेशन यानि सुहाना और आर्यन भी उनके छात्र रहे हैं। इस बार अबराम भी इसमें नजर आने वाले थे और इसके देखने के लिए उनका परिवार शामिल था।
इस लिस्ट में गौरी खान और शाहरुख खान भी हैं। तैमूर और अबराम की कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें शाहरुख खान उनको मेडल देते नजर आ रहे हैँ। तैमूर को शाहरुख खान किस भी करते दिख रहे हैं।
जी हां, इस वार्षिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य लोगों में करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान और करिश्मा कपूर के बेटे वियान राज कपूर शामिल थे। सभी की तस्वीरें सामने आई हैं।
सुपरस्टार शाहरुख खान की तस्वीरें जैसे ही अबराम और तैमूर के साथ वायरल हुईं लोग इनको काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। इस दौरान ना सिर्फ शाहरुख खान बल्कि, सैफ और करीना भी यहां पर शामिल हुए थे।
तैमूर अली खान और अबराम खान काफी छोटे हैं और इस वक्त अपने स्कूल में कमाल कर रहे हैं। शाहरुख खान की बात करें तो इस वक्त वो अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।


Click it and Unblock the Notifications











