..................... IPL 2023: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने किया आईपीएल डेब्यू, 'दोस्त' के लिए गदगद शाहरुख खान ने कही ये बात | Shahrukh Khan Gives A Big Shout Out To Sachin Tendulkar's Son Arjun Tendulkar On His IPL Debut - Hindi Filmibeat

IPL 2023: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने किया आईपीएल डेब्यू, 'दोस्त' के लिए गदगद शाहरुख खान ने कही ये बात

shahrukh-khan-gives-a-big-shout-out-to-sachin-tendulkar-s-son-arjun-tendulkar-on-his-ipl-debut

Shahrukh Khan tweets for Arjun Tendulkar on his IPL Debut: रविवार को आईपीएल का मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी खास रहा क्योंकि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आख़िर आईपीएल में डेब्यू करने का मौक़ा मिल ही गया। उनके डेब्यू मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर इस सीज़न की दूसरी जीत हासिल की है।

23 वर्षीय आलराउंडर ने मुंबई की तरफ से गेंदबाजी की। अर्जुन तेंदुलकर को दो ओवर करने का मौक़ा मिला। उन्होंने कोई विकेट तो नहीं लिए और अपने दो ओवरों में 17 रन दिए। पहले ओवर में अर्जुन ने केवल पांच रन दिए और अपने आईपीएल करियर की एक अच्छी शुरुआत की।

इस खास मौके पर तमाम क्रिकेटर्स समेत कई सेलेब्स ने भी अर्जुन को बधाई दी। वहीं, एक ट्विट जिसने सबका ध्यान खींचा, वो था शाहरुख खान का। विरोधी टीम KKR के मालिक शाहरुख खान ने भी अपने दोस्त सचिन तेंदुलकर के बेटे को शुभकामनाएं दी हैं।

शाहरुख खान ने दी बधाई

शाहरुख ने ट्विट करते हुए लिखा- "यह आईपीएल कितना भी प्रतिस्पर्धी क्यों न हो.. लेकिन जब आप एक दोस्त के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मैदान में उतरते देखते हैं तो यह बहुत खुशी और आनंद की बात होती है। अर्जुन को शुभकामनाएं और सचिन के लिए गर्व का क्षण है !! बहुत खूब!"

बता दें, वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) बनाम मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच रविवार के मैच में सारा तेंदुलकर और सुहाना खान भी नजर आई थीं। जहां सारा अपने भाई अर्जुन को सपोर्ट करने के लिए वहां थीं, वहीं सुहाना खान केकेआर का समर्थन करने के लिए वहां थीं। दोनों अपनी-अपनी टीम की जर्सी में स्टैंड पर चीयर करती नजर आईं।

Read more about: shahrukh khan sachin tendulkar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X