..................... Shahrukh Khan give another glimpse to Jab Harry Met Sejal with a new poster - Hindi Filmibeat

#JustIn: शाहरूख खान ये जो सब कर रहे हैं...बस काम कर जाए...नया पोस्टर!

शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की नई फिल्म जब हैरी मेट सेजल के नए पोस्टर लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं। हालांकि फिल्म के छोटे छोटे डायलॉग ट्रेलर भले ही उनका ध्यान खींच रहे हैं लेकिन फिर भी फिल्म कैसी होगी इस पर सबको डाउट हो रहा है।

अब फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज़ किया गया। इस पोस्टर में शाहरूख और अनुष्का का रोमांस साफ दिख रहा है। हालांकि फिल्म एक हल्की फुल्की रोमांटिक कॉमे़डी ही लग रही है।

shahrukh-khan-give-another-glimpse-jab-harry-met-sejal-with-a-new-poster

ये पोस्टर, फिल्म के एक गाने राधा से लिया गया। ये गाना हाल ही में चैंपियन्स ट्रॉफी के इंडिया - पाकिस्तान के फाइनल मैच के दौरान दिखाया गया था। और कहते हुए तो बड़ा दुख हो रहा है, लेकिन ये गाना लोगों को खासा पसंद नहीं आया।

माना जा रहा है कि शाहरूख खान की नई फिल्म जब हैरी मेट सेजल भी कहीं ना कहीं से गाईड से प्रेरित है यानि कि एक और नाजायज़ काम। फिल्म में अनुष्का शर्मा एक गुजराती लड़की बनी हैं।

फिल्म में शाहरूख खान बने हैं एक टूरिस्ट गाइड जो अनुष्का को यूरोप घुमाएगा, और उसे प्यार करना सिखाएगा लेकिन यही है कहानी में ट्विस्ट। अनुष्का होंगी किसी और का पहला प्यार!

वैसे वाकई हमने शाहरूख खान के 17 ऐसे किरदार निकाल लिए जहां वो किसी और की बीवी या गर्लफ्रेंड पर डोरे डाल रहे थे -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X