दिवाली के दिन ट्रोल हुए शाहरुख खान, तो शबाना आज़मी ने दिया जवाब- 'इस्लाम इतना कमज़ोर नहीं'
Recommended Video
दिवाली के शुभ दिन पर शाहरुख खान ने अपने परिवार के साथ माथे पर तिलक लगाकर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी। लेकिन माथे पर तिलक लगाने को लेकर शाहरुख ट्रोल हो गए और कुछ कट्टरपंथी ने उन्हें नकली मुसलमान बताया। एक ट्रोलर ने लिखा- आप मुस्लिम हैं ऐसे में आपको ये सब नहीं करना चाहिए। वहीं, दूसरे ने लिखा- अब तुम्हारे खिलाफ भी फतवा निकलेगा?
खैर, ट्रोलर की बातों पर शाहरुख ने तो नहीं, लेकिन शबाना आज़मी ने करारा जवाब दिया। एक्ट्रेस ने एक ट्विट करते हुए लिखा- 'मैं इसे पढ़कर हैरान हूं कि शाहरुख खान की दिवाली की बधाई पर कट्टरपंथी इस्लामिक उन पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं, तिलक लगाने पर उन्हें 'नकली मुसलमान' कहा जा रहा है!.. इस्लाम इतना कमजोर नहीं है कि उसे इस खूबसूरत भारतीय परंपरा से खतरा पैदा हो जाए.. भारत की खूबसूरती इसकी गंगा जमुनी तहजीब में है..'


Click it and Unblock the Notifications











