धुरंधर के वक्त कहां थे? Alpha और आलिया भट्ट की तारीफ कर ट्रोल हुए शाहरुख खान, क्या है पूरा मामला..

Shahurkh Khan troll on Alpha: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' को लेकर काफी समय से चर्चा थी और हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स को और आगे लेकर जाना चाहता है और इसके लिए ये कदम उठाया गया है।

Shahurkh Khan

एक था टाइगर से शुरु हुआ ये सफर अब अल्फा तक पहुंच गया है। हालांकि फिल्म के टीजर को रिलीज के बाद से ही मिला जुला रिसपॉन्स मिल रहा है। कुछ लोगों को ये पसंद आया है तो कुछ का कहना है कि स्पाई यूनिवर्स का बेड़ा गर्क किया जा रहा है।

लेकिन इन सबके बीच 'पठान' शाहरुख खान को ट्रोल किया जा रहा है। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि 'अल्फा' फिल्म है। बता दें शाहरुख खान ने इस टीजर के रिलीज होते ही आलिया भट्ट और बॉबी देओल की तारीफ की थी।

क्यों ट्रोल हो रहे हैं शाहरुख खान?

शाहरुख खान ने अल्फा के टीजर को देखकर आलिया भट्ट के लिए 'सिगमा गर्ल' शब्द का इस्तेमाल किया है और बॉबी देओल को लॉर्ड बॉबी कहा है। इसके बाद शाहरुख खान को धुरंधर के फैंस ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल रणवीर सिंह के फैंस इसलिए नाराज हैं क्योंकि शाहरुख खान ने धुरंधर का समर्थन नहीं किया था और ना ही किसी तरह का पोस्ट इसको लेकर किया था। नेटिजेंस के इन सवालों के सामने आने के बाद लोग शाहरुख खान के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

क्या क्या कह रहे हैं लोग

शाहरुख खान को लेकर कई तरह के भद्दे कमेंट्स कर रहे है। किसी ने लिखा, ''झूठी फिल्म को झूठे लोग ही तारीफ करते हैं।'' एक ने लिखा, ''YRF है तू समझ?? शाहरुख YRF की कठपुतली हैं।'' एक ने लिखा, ''बरनोल का स्टॉक ख़तम कर रहा था।'' एक ने लिखा, ''जब शाहरुख खान को पठान के लिए लोग ट्रोल कर रहे थे तब आदित्य धर और रणवीर सिंह कहां थे।'' एक ने लिखा, ''ये इन लोगों का प्रचार है खुद ही एक दूसरे की तारीफ करते रहते हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: shahrukh khan alpha alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X