#Congrats:...ऐसा करने वाले चौथे सुपरस्टार बन गए हैं शाहरूख खान!
शाहरूख खान को मिला चौथा यश चोपड़ा मेमोरियल अवार्ड और हमने याद कर लिया वो वक्त जब शाहरूख खान को सुपरस्टार बनाने में यश चोपड़ा का सबसे बड़ा हाथ था।
शाहरूख खान के जीवन में आज एक और अचीवमेंट जुड़ गया है। उन्हें चौथे यश चोपड़ा मेमोरियल अवार्ड से नवाज़ा गया है। ये अवार्ड शाहरूख खान के लिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि यश चोपड़ा वो इंसान हैं जिन्होंने शाहरूख खान का टैलेंट पहचान लिया।
शाहरूख खान को स्टारडम का ब्रेक देने वाली फिल्म थी यश चोपड़ा की डर। इस फिल्म ने पहली बार एक निगेटिव हीरो की छवि को बिल्कुल नए अंदाज़ में पेश किया।

इससे पहले लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, रेखा को पहला, दूसरा और तीसरा यश चोपड़ा अवार्ड मिल चुका है। और ये तीनों ही लोग यश चोपड़ा की ज़िंदगी में काफी मायने रखते हैं। और अब चौथा सबसे अहम इंसान इस पुरस्कार से नवाज़ा गया।
[#Ouch: अवार्ड शो में पैसे लिए...नाचे गाए...पर फिर ट्रॉफी नहीं मिली तो...]
वैसे ये दिन इसलिए भी खास है कि 25 तारीख को 23 साल पहले शाहरूख की सबसे खास फिल्म कभी हां कभी ना रिलीज़ हुई थी। जब शाहरूख ने ये फिल्म साइन की और जब फिल्म रिलीज़ हुई, उस बीच शाहरूख खान स्टार बन चुके थे।
[रात में इन दो KHANS की ये खास तस्वीर वायरल हो चुकी है!]
ये फिल्म शाहरूख खान के दिल के काफी करीब है, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। अब जब 90 के दशक के बॉलीवुड की बात हो ही रही है तो जानिए कि उस साल यानि कि 1994 में बॉलीवुड के बाकी सितारे क्या कर रहे थे -


Click it and Unblock the Notifications