शाहरूख खान को सपोर्ट: विशाल डडलानी कहा - केवल टार्गेट है, राज बब्बर ने भेजा आर्यन को आशीर्वाद

शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान, ड्रग्स केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। लेकिन धीरे धीरे बॉलीवुड में शाहरूख खान के लिए सपोर्ट बढ़ता जा रहा है। लोग ये साफ साफ कह रहे हैं कि ये केवल शाहरूख खान और उनके नाम पर एक सोचा समझा अटैक है।

राज बब्बर से लेकर शेखर सुमन तक और विशाल डडलानी से लेकर फराह खान अली तक सितारे, शाहरूख खान के सपोर्ट में उतर चुके हैं।

shahrukh-khan-gets-more-support-from-celebs-vishal-dadlani-raj-babbar-farah-khan-ali-shekhar-suman

दरअसल, ट्विटर पर किसी ने प्रश्न किया - ऐसे कितने प्रोड्यूसर या डायरेक्टर है जिसने इन 30 सालों में शाहरूख खान के साथ काम किया हो और आज उनके साथ मज़बूती से खड़ा हो। इस पर म्यूज़िक कंपोज़र विशाल डडलानी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अगर म्यूज़िक कंपोज़र, आपकी श्रेणी में आता हो तो मैं एक कंपोज़र हूं और मैं शाहरूख खान के साथ खड़ा हूं।

आग तो कहीं और लगी है

आग तो कहीं और लगी है

विशाल डडलानी ने आगे लिखा - शाहरूख खान और उनके परिवार को बस धुंए की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे कि आग कहां लगी है पता ना चले। शाहरूख खान केवल एक टार्गेट हैं जिन पर अटैक कर, अडानी के बंदरगाह पर मिली 3000 किलो तालिबानी ड्रग्स और मिनिस्टर के बेटे की कार से रौंद कर मारे गए चार किसानों की बात कोई ना कर पाए। सीधी सी बात है।

फराह खान अली ने दिया सपोर्ट

फराह खान अली ने दिया सपोर्ट

ज़ाएद खान की बहन फराह खान अली ने ट्वीट करते हुए लिखा - शाहरूख खान और उनके परिवार को मेरा पूरा सहयोग है। हमेशा था, हमेशा है और हमेशा रहेगा। मैं उन्हें निजी रूप से सालों से जानती हूं और ये जानती हूं कि वो कितने अच्छे लोग हैं। मैं प्रार्थना करूंगी कि उनके लिए सब अच्छा हो जाए।

शेखर सुमन का छलका दर्द

शेखर सुमन का छलका दर्द

शेखर सुमन ने ट्वीट करते हुए लिखा - शाहरूख खान और उनके पूरे परिवार के लिए मेरा दिल भर आता है। एक पिता के तौर पर मैं समझ सकता हूं कि उन पर क्या बीत रही होगी। कुछ भी हो जाए लेकिन इस तरह की परेशानी झेल पाना किसी भी माता पिता के लिए नामुमकिन होता है जो इस समय शाहरूख और गौरी झेल रहे हैं।

बेटे के निधन पर मिलने आए थे शाहरूख

बेटे के निधन पर मिलने आए थे शाहरूख

शेखर सुमन ने आगे लिखा जब मैंने अपना बड़ा बेटा आयुष, 11 साल की उम्र में खो दिया था तब शाहरूख खान इकलौते इंसान थे जो निजी तौर पर मुझसे मिलने आए थे। मैं फिल्म सिटी में शूट कर रहा था, शाहरूख खान मुझसे मिलने आए, मुझे सांत्वना दी। मेरा दिल टूटता है ये सोचकर कि इस समय एक पिता के तौर पर वो कितने कष्ट में होंगे।

राज बब्बर

राज बब्बर

अभिनेता राज बब्बर ने ट्वीट करते हुए लिखा - वो आया, संघर्ष किया और ऐसा मुकाम हासिल किया जहां तक आज तक कोई नहीं पहुंच पाया। मैं शाहरूख खान को काफी समय से जानता हूं और इतना तो जानता ही हूं कि ऐसी परेशानियां उसकी लगन को नहीं तोड़ सकती हैं। ये दुनिया उसके बेटे को ज़ख्मों और सज़ा के साथ सिखाने की कोशिश कर रही है मैं जानता हूं कि एक फाईटर का लड़का, लड़ना जानता ही होगा। उस युवा को मेरा आशीर्वाद।

राजीव पॉल

राजीव पॉल

एक्टर राजीव पॉल ने ट्वीट करते हुए लिखा - डियर SRK, सालों तक आपने लोगों को मुस्कुराने के हज़ारों मौके दिए हैं। आज वो हज़ारों लोग आपके और आपके परिवार के लिए दुआएं कर रहे हैं। आपको सुकून और शांति मिले। मैं उन दुआओं में शामिल होता हूं। हमेशा ढेर सारा प्यार।

गौरतलब है कि ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद धीरे धीरे स्टार्स शाहरूख खान और आर्यन खान को सपोर्ट करने के लिए सामने आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर स्टार्स ट्वीट करते हुए लिख रहे हैं - I Stand by SRK। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सलमान खान तुरंत ही शाहरूख खान से मिलने मन्नत पहुंचे थे। वहीं सोशल मीडिया पर भी शाहरूख खान के फैन्स से इसे उन पर टार्गेट बताया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X