शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर को मिला दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड
शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ने बॉक्स ऑफिस पर तो रिकॉर्ड बनाए ही साथ ही अब फिल्म के लिए शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण को दादा साहेब फाल्के फाउंडेशन अवॉर्ड मिला। शाहरुख खान के अलावा टाइगर श्रॉफ, अनिल कपूर, सोनम कपूर आदि को भी इस अवॉर्ड के लिए चुना गया।
मंगलवार को हुए दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड के दौरान टाइगर श्रॉफ को उनकी पहली फिल्म हीरोपंती में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए इस अवॉर्ड के लिए चुना गया।
गौरतलब हो कि दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड जिस दिन मिला उसी दिन विवेक ऑबरॉय के घर बेटी का भी जन्म हुआ है। कुछ ही दिनों पहले शाहरुख खान को एशियन अवॉर्ड से भी नवाजा गया हिंदी सिनेमा में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए।
shahrukh khan dadasaheb phalke award award bollywood happy new year deepika padukone शाहरुख खान हैप्पी न्यू ईयर बॉलिवुड दीपिका पादुकोण


Click it and Unblock the Notifications


