शाहरुख को चेवालियर सिवाजी पुरस्कार
बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान को चेवालियर सिवाजी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रख्यात तमिल अभिनेता सिवाजी गणेशन के नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान शनिवार को सातवें 'विजय पुरस्कार' समारोह के दौरान शाहरुख को दिया गया।
शाहरुख ने कमल हासन, विजय और सिवाजी गणेशन के परिजनों के हाथों से यह सम्मान ग्रहण किया।
शाहरुख ने कहा, "मैंने अपने करियर में कमल हासन और अजीत कुमार के साथ काम किया है और यह मेरे लिए सम्मान की बात है। वैसे तो मैं आईपीएल 'कोलकाता नाईट राइडर्स' टीम का मालिक हूं लेकिन मेरी मनपसंद टीम 'चेन्नई सुपर किंग्स' है।"
शाहरुख ने हासन के साथ तमिल-हिंदी फिल्म 'हे राम' में काम किया है जबकि अजीत के साथ हिंदी फिल्म 'अशोका' की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












