'रेडी' के लिए सलमान ही नहीं शाहरूख भी रेडी

Shahrukh Khan
सलमान बनाम शाहरूख की बात तो हमेशा होती रहती है। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच में कुछ हैरत अंगेज चीजें नजर आ रही है। पिछले काफी समय से किंग खान सलमान के कसीदे पढ़ रहे हैं तो वहीं सलमान ने अपने मुंह पर ताला लगा दिया है। वो किंग खान की किसी भी हरकत पर टिप्पणी नहीं करना चाहते है, ऐसा प्रतीत होता है।

सलमान की फिल्म रेडी 3 जून को प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म में असीन और जिया खान के साथ थिरकते सलमान टीवी पर दिखायी दे रहे हैं। फिल्म के दो गाने करेक्टर ढ़ीला और ढिक चिका... लोगों की जुबान पर चढ़ गये है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनीं इस फिल्म के मोहपाश में शाहरूख भी फंसते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने खुलकर सलमान की ताऱीफ की है। किंग खान का कहना है कि प्रोमो में जिस तरह से सलमान दिख रहे हैं उससे उम्मीद करता हूं कि फिल्म रेडी अच्छी होगी जिसे दर्शक काफी पसंद करेगें। फिलहाल मेरे बच्चे भी 3 जून को फिल्म देखने जा रहे हैं। मै थोड़ा व्यस्त हूं इसलिए मैं उनके साथ नहीं जा रहा लेकिन इतना तय है कि मुझे जब भी मौका मिलेगा मैं जरूऱ देखूंगा। मैं सलमान और उनकी टीम को ऑल द बेस्ट कहता हूं।

कैटरीना कैफ के बर्थ डे पर किंग खान और सल्लू मियां की लड़ाई को एक अरसा होने को आया है लेकिन दोनों के बीच की खाई पटती नजर नहीं आ रही है। हालांकि पिछले कुछ समय शाहऱूख लगातार कोशिश कर रहे हैं कि उनकी और सलमान की दोस्ती फिर से हो जाये। खैर देखते हैं शाहरूख की इस विश का सल्लू पर क्या असर होता है?

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X