..................... Shahrukh Khan gets birthday wishes from Karan, Farah - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की बॉलीवुड फ्रैंड्स की तरफ से हैप्पी बर्थडे!

2 नवंबर को इंडियन सिनेमा के लीजेंट और बादशाह शाहरुख खान का जन्मदिन हुआ था। आज शाहरुख खान पूरे 48 साल के हो गये हैं और आज भी शाहरुख खान का चार्म और उनकी फैन फॉलोइंग वही है जो कि सालों पहले थी। शाहरुख खान ने आज भी अपने फैन्स को खुद से बांधे रखा है और उनके फैन्स अपने सुपर स्टार के लिए कुछ भी करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। लड़कियां तो आज भी अपने ब्वॉयफ्रैंड में शाहरुख जैसा रोमांस ढूंढ़ती हैं। शाहरुख खान बेसिकली दिल्ली के हैं और सालों पहले वो सिर्फ एक साल के लिए मुंबई आए थे। लेकिन मुंबई ने उन्हें इतना कुछ दिया कि उन्होंने फिर कभी पलटकर नहीं देखा।

शाहरुख खान के फैन्स ने अपने सुपर स्टार के घर मन्नत के बाहर सुबह से ही भीड़ इकट्ठी करके उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं। शाहरुख खान भी सुबह सुबह अपने बंगले मन्नत के बाहर आकर अपने फैन्स को धन्यवाद कहा और सभी की विशेस कबूल कीं। शाहरुख खान के फैन्स ने शुक्रवार की रात से ही उनके घर के बाहर भीड़ जमा करनी शुरु कर दी थी। शाहरुख भी अपने फैन्स के प्यार और उनकी शुभकामनाओं को पाकर बेहद खुश थे। शाहरुख ने ट्विटर पर भी अपने घर के बाहर जमा लोगों की भीड़ की तस्वीर लेकर पोस्ट की और सभी को धन्यवाद कहा।

शाहरुख ने तस्वीर के साथ लिखा जो लोग भी मेरे घर के बाहर मेरे पोस्टर्स और पटाखे लेकर आए उन सभी को मेरी तरफ से ढ़ेर सारा धन्यवाद। सभी को ढ़ेर सारा प्यार और मेरे पडोसियों को सॉरी। आपका प्यार मेरे लिए कीमती है। आइये जानते हैं बॉलीवुड में शाहरुख खान के करीबी दोस्तों ने किस तरह से शाहरुख को जन्मिदन की शुभकामनाएं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X