#JustIn: शाहरूख खान 2 आमिर खान - जब हैरी मेट सेजल कब देखनी है, बता देना!
कोई कितना भी कहे कि शाहरूख खान, आमिर खान के बीच दुश्मनी है और इधर उधर की बातें। लेकिन ये तो तय है कि बॉलीवुड के तीनों खान के बीच की केमिस्ट्री शानदार है। और अब जब शाहरूख खान अपनी अगली फिल्म के साथ तैयार हैं तो उनके खास दोस्तों को विश तो करना ही था।
ट्विटर पर जहां सलमान खान ने शाहरूख खान की फिल्म जब हैैरी मेट सेजल का फर्स्ट लुक जारी किया था वहीं अब आमिर खान ने उन्हें कल के लिए आज ही सारी बधाईयां दे दी हैं।

आमिर ने ट्विटर पर शाहरूख - इम्तियाज़ और अनुष्का को जब हैरी मेट सेजल के लिए बेस्ट ऑफ लक कहा। इस पर शाहरूख ने भी बिना देर करते हुए जवाब दे डाला।
शाहरूख ने आमिर को तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि जैसा मैंने कहा कि सीक्रेट सुपरस्टार का ट्रेलर शानदार है। और जब भी खाली हों मुझे बताएं। जब हैरी मेट सेजल दिखाने के लिए।
वैसे आजकल आमिर और शाहरूख की नई नवेली दोस्ती के कई किस्से चल रहे हैं। देखिए उनकी कुछ तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications