शाहरुख को क्यों आया गुस्सा

शाहरुख खान ने कहा "मुझे समझ में नहीं आता कि लोग (मीडिया) हमेशा हर चीज को नंबर के टर्म्स में क्यों परखते हैं। आप लोगों ने 100 करोड़ के टर्म को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया है। क्या है 100 करोड़ सिर्फ एक नंबर। किसी भी इंसान के एक अच्छी फिल्म बनाने के पीछे मौजूद एहसासों को आप किसी तरह नंबरो में माप सकते हैं? हर चीज को कैसे नंबर दे सकते हैं? जल्द ही वो समय आएगा जब आप अपने बच्चों को नाम देने की बजाय नंबर देना शुरु कर देंगे।"
इतना ही नहीं शाहरुख खान ने आगे कहा "उदाहरण के तौर पर अगर अनुष्का ने कल एक बच्चे को जन्म दिया तो क्या आप चाहते हैं कि वो अपने बच्चे को नाम देने की बजाय एक नंबर दे? क्या वो अपने बच्चे का नाम 10,45,567 शर्मा रखेगी? व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिये नंबर मायने नहीं रखते हैं। मैं बॉलीवुड में पिछले 22 सालों से हूं। मैंने अच्छे और बुरे दोनों दिन देखे हैं। मैंने बतौर कलाकार पैसा और इज्जत दोनों कमाई है और एक समय के बाद ये चीजें मुझपर कोई फर्क नहीं डालतीं ना ही दूसरों पर डालनी चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications











