शाहरूख खान के खिलाफ फतवा
पैगम्बर मुहम्मद के खिलाफ अभिनेता शाहरूख खान की बयानबाजी का मामला टलता नजर नही आ रहा है। जहां मुम्बई अमन कमेटी उन्हे कोर्ट में घसीटने पर उतारू है वहीं दारूल उलूम मजहर ए इस्लाम नाम की एक और संस्था ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया है।
इस संस्था के प्रमुख मुफ्ती मुहम्मद ने शाहरूख को काफिर कहते हुए कहा कि ऐसे इंसान को इस्लाम से बाहर कर देना चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि अगर वे किसी इस्लामिक राष्ट्र में होते तो अभी तक उनके खिलाफ मौत का फतवा जारी कर दिया होता। यही नही उन्होने शाहरूख के गौरी के साथ विवाह को भी अवैध ठहराया और कहा कि उन्हें किसी भी मुस्लिम कब्रगाह में जगह नही मिलनी चाहिए।
इस बीच शाहरूख ने अपना स्पष्टीकरण दे दिया है। शाहरूख के अनुसार पूरी गलती टाइम एन स्टाइल पत्रिका की है न कि उनकी। फिलहाल वे फिल्म माई नेम इज खान की शुटिंग के सिलसिले में न्यूयार्क में है।


Click it and Unblock the Notifications