‘हैप्पी न्यू ईयर’ में शाहरूख के 6 नहीं 8 एब्स!
आजकल जहां एक ओर हिंदी फिल्मी हीरों के बीच में सिक्स पैक्स को लेकर होड़ मची हुई है वहीं दूसरी ओर शाहरूख खान अब अपने 8 एब्स से सबको चौंकाने वाले हैं। शाहरूख ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की है जो कि उनकी आने वाली फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर' की है।
Must Click: फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर' की तस्वीरें
इस फोटो में शाहरूख खान पूरी तरह से शर्टलेस नजर आ रहे है और उनकी बॉडी में 6 नहीं बल्कि 8 एब्स दिखायी पड़ रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि शाहरूख खान अपने इस लुक में बहुत ज्यादा हॉट लग रहे हैं।
ओह माई गॉड शाहरूख के 6 नहीं 8 एब्स!
शाहरूख खान के इस लुक को तैयार किया है डब्बू रतनानी ने, जिसको कि शाहरूख खान ने थैंक्यू बोला है। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है कि किंग खान किसी फिल्म के लिए शर्टलेस हुए हैं। इससे पहले वो फरहा खान की ही फिल्म ओम शांति ओम...के लिए शर्टलेस हो चुके हैं।
Video: फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर' का गाना हम इंडियावाले
मालूम हो कि शाहरूख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर' की निर्देशिका फरहा खान हैं। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह भी हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है।
शाहरूख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर'के बारे में और भी दिलतस्प बातें हैं जिनको जानने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..


Click it and Unblock the Notifications