28 मिलियन और शाहरुख खान बन गए बादशाह..बस अमिताभ बच्चन आगे
शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह तो हैं लेकिन साथ ही वो ट्विटर के भी बादशाह हैं। जी हां उनकी ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या की बढ़कर 28 मिलियन हो गई है। शाहरुख खान ने भले इससे जुड़ा कोई भी ट्विट नहीं किया हो लेकिन शाहरुख खान के फैन्स ट्विटर पर जरुर इसका जश्न मना रहे हैं।
कहना गलत नहीं होगा कि शाहरुख खान सिर्फ बॉलीवुड के नहीं बल्कि ट्विटर के भी बादशाह हैं। शाहरुख खान भारत में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महानायक अमिताभ बच्चन से फिलहाल पीछे हैं।

शाहरुख की फैन फॉलोइंग हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट से भी ज्यादा है। पूरी दुनिया में उनकी फिल्मों को प्यार मिलता है।और ये उनकी फॉलोअर्स को देखकर पता भी चल रहा है। शाहरुख खान खुद भी अपनी इस उपलब्धि से खुश तो जरुर होंगे इसमें कोई शक नहीं है।
वैसे फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान की जब हैरी मेट सेजल अगस्त में रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा थीं हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिलहाल शाहरुख खान आनंद एल राय की The Dwarf भी कर रहे हैं जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications