शाहरूख हुए घायल, दर्द से नये साल की शुरूआत

शाहरुख ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर लिखा है कि उनकी पसलियों में चोट लगी है। छुट्टी में फुटबाल खेलना महंगा पड़ा। अब मुझे पढ़ते हुए और वीडियोगेम खेलते हुए समय बिताना होगा। मेरी पसलियों में हंसते या फिर सांस लेते समय काफी दर्द होता है।
शाहरुख इन दिनों दुबई में अपनी पत्नी गौरी और बच्चों सुहाना तथा आर्यन के साथ छुट्टी बिता रहे हैं। शाहरुख ने लिखा है कि वो इस समय कुछ ना करने और लक्जरीयस लाइफ का मजा ले रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications