..................... Shahrukh Khan get his best Birthday Gift as Aryan Khan get bail, Suhana Khan return Home! आर्यन खान की जमानत- शाहरुख खान को मिला सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट - Hindi Filmibeat

आर्यन खान की जमानत- शाहरुख खान को मिला सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट, इंडिया लौटेंगी सुहाना खान!

सुपरस्टार शाहरुख खान की मन्नत 28 अक्टूबर को उस वक्त पूरी हुई जब ये कोर्ट ने आर्यन खान को जमानत दे दी। बता दें कि कई दिनों से आर्यन खान क्रूज ड्रग मामले में अंदर थे और एनसीबी लगातार इस मामले को लेकर जांच कर रही थी। शाहरुख खान और गौरी खान काफी परेशान थे और लगातार इस केस पर काम कर रहे थे। ऐसा कहा जा रहा था कि..

इस बार ना ही शाहरुख खान अपना जन्मदिन मनाएंगे और ना ही दिवाली पर मन्नत में कोई खुशी मनाई जाएगी। लेकिन इस खबर से इतना तो तय है कि शाहरुख खान को उनके जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा मिल चुका है।

 shahrukh khan, aryan khan, suhana khan, शाहरुख खान, आर्यन खान, सुहाना खान

जी हां.. अगर ये कहा जाए कि शाहरुख खान के लिए आर्यन खान का मन्नत वापस लौटना उनके जन्मदिन का सबसे बड़ा गिफ्ट है तो ये कहीं से गलत नहीं होगा।

सुहाना खान इंडिया वापस लौटेंगी

सुहाना खान इंडिया वापस लौटेंगी

सुपरस्टार शाहरुख खान अपना जन्मदिन 2 नवंबर को मनाते हैं और जो कि दिवाली से ठीक पहले आ रहा है। आर्यन खान इस दौरान घर पर ही होंगे। आर्यन खान की जमानत की खबर के तुरंत बाद पता चला है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इंडिया वापस लौटेंगी और अपने भाई के साथ वक्त बिताएंगी।

यूएसए में हैं

यूएसए में हैं

दरअसल सुहाना अभी यूएसए में हैं और अपनी पढ़ाई पूरी कर रहीं हैं। सुहाना खान को जैसे ही ये खबर मिली की उनके भाई को जमानत मिल गई है उन्होने भारत का टिकट कटा लिया है।

 कॉल करतीं थीं

कॉल करतीं थीं

सुहाना खान लगातार शाहरुख खान के पास कॉल करतीं थीं और आर्यन का हालचाल पूछती थीं। शाहरुख खान के फैंस इस खबर से काफी ज्यादा खुश हैं और इतना तय है कि इस बार शाहरुख खान के फैंस ज्यादा तादात में उनके घर के सामने जन्मदिन पर जमा होने वाले हैँ।

 हंसते हुए नजर आए थे

हंसते हुए नजर आए थे

आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद उनके वकीलों के लीगल टीम के साथ किंग खान की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वो हंसते हुए नजर आए थे। गौरतलब है कि आर्यन खान के साथ साथ इस मामले में 2 और लोगों को जमानत दे दी गई है।

क्रूज पार्टी

क्रूज पार्टी

आर्यन खान को एनसीबी ने एक क्रूज पार्टी के दौरान गिरफ्तार किया था और आरोप लगे थे कि उनके पास से ड्रग्स मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X