VIDEO शाहरुख ने ठीक किए PhD स्कॉलर के बाल, ये देख दीवाना हुआ सोशल मीडिया

VIDEO शाहरुख ने ठीक किए PhD स्कॉलर के बाल, ये देख दीवाना हुआ सोशल मीडिया

शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। वो भी अपने इस लेटेस्ट वायरल वीडियो के कारण। शाहरुख खान के फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब वह नए फिल्म की घोषणा करेंगे। लेकिन इस बीच उनके इस प्यारे से स्वभाव का चेहरा फिर से सामने आ गया है। ये हमेशा से देखा गया है कि शाहरुख अपने नेक दिल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

इसकी झलक एक बार फिर देखने को मिली। शाहरुख खान मुंबई में बुधवार को आयोजित एक समारोह में पहुंचे। जहां पर उन्हें गोपिका नाम की एक पीएचड़ी स्टूडेंट को सम्मानित करना था। गोपिका ने ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से स्कॅालरशिप जीती है। शाहरुख जब गोपिका को सम्मानित करने के लिए स्टेज पर पहुंचे तो सबके साथ गोपिका को तस्वीर निकालने के लिए सफेद कोट पहनना था।

Shahrukh Khan

कोट पहनते वक्त गोपिका के बाल कोट में फंस गए। गोपिका के बगल में शाहरुख खान खड़े थे। उन्होंने जैसे गोपिका को बाल संभालते हुए देखा तो उसकी मदद की और धीरे से बाल कोट से बाहर निकाला। इसके बाद गोपिका के बाल भी तस्वीर के लिए ठीक तरह से सेट कर दिया। शाहरुख को मदद करता हुआ देख गोपिका लगातार मुस्कुराती रहीं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोग शाहरुख के इस मदद की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें दिलों का राजा कह रहे हैं। एक यूजर्स ने ये लिखा है कि आप मिलियन में से एक हो। आपकी सेहत अच्छी रहे। खुद पर किसी भी तरह का दबाव बनाने की जरूरत नहीं है। #ShahrukhKhan के साथ लोग इस वीडियो पर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X