सलमान के फैन ने की शाहरुख को चिढाने की कोशिश, किंग खान के जवाब से बोलती बंद
Recommended Video

सुपरस्टार शाहरुख खान शायद अकेले ऐसे स्टार होगें जो अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर बात करते है और उनके सवालों का जवाब देते है। आपको बता दें कि वो अक्सर उनके फैंस के कमेंट का रिप्लाई ट्विटर के कमेंट बॉक्स पर करते रहते है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जो कि आपको चौका देगा। जी हां शाहरुख खान के कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा कि शाहरुख सर मैं सलमान खान सर का बहुत बड़ा फैन हूं आपको ये जानकर कैसा लगा।
हालांकि कई और कमेंट थे वहां पर लेकिन शाहरुख खान ने इस कमेंट का जवाब दे ही दिया। शाहरुख खान ने लिखा कि वो भी सलमान से बहुत प्यार करते है।

आपको बता दें कि शाहरुख खान अपनी बेबाकी के कारण भी काफी ज्यादा मशहूर है और कई बार तो इसके कारण उनको समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।
बता दें कि शाहरुख और सलमान के बीच की दुश्मनी किसी से भी छिपी नही है और एक समय तक दोनो एक दूसरे को फूटी आँख नहीं सुहाते थे इसी के चलते शायद इस यूजर ने शाहरुख खान को चिढ़ाने के लिए ये बात बोल दी।
इस यूजर को ये पता भी नहीं था कि शाहरुख खान इतने स्मार्टली इस बात को बोलकर निकल जाएंगे। इस समय दोनो की दोस्ती फिर से उसी रूप में लौट आई है जैसे के पहले हुआ करती थी।
अब खबर है कि शाहरुख खान की फिल्म में सलमान खान कैमियो करने जा रहे है जबकि शाहरुख खान ने भी सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में कैमियो किया था।
इस समय दोनो सुपरस्टार्स अपनी अपनी फिल्मों में व्यस्त है और शाहरुख खान फिल्म जीरो की शूटिंग कर रहे है। सलमान खान की फिल्म रेस 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और वो इस फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी चल रहे है।
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो दोनो अभी भी इसके बादशाह है और उनकी फिल्में काफी ज्यादा कमाल दिखाती है। सलमान खान की फिल्म रेस 3 इस साल ईद में रिलीज हो रही है और शाहरुख खान की जीरो इस साल के अंत मे आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











